Saturday , September 30 2023
Home / प्रादेशिक / उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: प्रतापगढ़ और हमीरपुर में चुनावी झड़पें

उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: प्रतापगढ़ और हमीरपुर में चुनावी झड़पें

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार नामांकन आदि को लेकर चुनावी झड़पों का दौर शूरू है। पुलिस प्रशासन इनके नियंत्रण और बाद की छानबीन में लगा है। हालात बेकाबू होने से रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। कल कई जिलों में चुनावी पथराव-मारपीट के बाद आज प्रतापगढ़ और हमीरपुर में हिंसक वारदातें हुईं। प्रतापगढ़ में हमला तो हमीरपुर में फायरिंग में दो घायल होने की खबर है।-396B1B2E3FAA206A014778610FC7453328FCFB9F6C3201D9EC-pimgpsh_fullsize_distr

कुंडा में अराजकतत्वों का हमला

प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील में कुछ दिन पूर्व बाबागंज प्रत्याशी पवन गौतम पर हुए हमले की छानबीन चल ही रही है कि गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार के दौरान कुंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जानकीशरण पाण्डेय पर भी हमला बोल दिया गया। उनका आरोप है कि मानिकपुर क्षेत्र के पाटीहार गांव में अराजकतत्वों ने हमला करने के साथ-साथ प्रचार में लगे वाहन में टक्कर मार दी। सुरक्षा में लगा गनर भाग निकला। जानकी शरण के मुताबिक किसी तरह समर्थकों को साथ लेकर वह जान बचाकर गोतनी की तरफ भागे। वहां मानिकपुर थानाध्यक्ष एनके नागर पुलिस कर्मियों के साथ खड़े थे। भाजपा प्रत्याशी ने थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी तो वह मौके के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष मानिकपुर एनके नागर ने हमले से इन्कार किया है।

चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग

हमीरपुर के बिंवार इलाके में चुनावी रंजिश में एक गुट ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे चालक समेत दो लोग घायल हो गए। अनियंत्रित हुई गाड़ी दीवार में जा घुसी। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई तो लोग अपने घरों के अंदर दुबक गए। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पूर्व विधायक के भाई भेजे गए जेल

पूर्व विधायक व कुशीनगर के तमकुहीराज से निर्दल प्रत्याशी नंद किशोर मिश्र के भाई बृजकिशोर मिश्र को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। भाजपा प्रत्याशी जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा की पुत्री डॉ. संध्या ने उनके खिलाफ बुधवार को तरयासुजान थाने में बलवा, छेड़छाड़ तथा डकैती आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बृजकिशोर मिश्र के जेल भेजे जाने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *