Saturday , September 30 2023
Home / खेल / टेबल टेनिस में भारतीय चुनौती की आगुआई करेंगे सौम्यजीत और मनिका

टेबल टेनिस में भारतीय चुनौती की आगुआई करेंगे सौम्यजीत और मनिका

नई दिल्ली। भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष और महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा मंगलवार से शुरू हो रहे आईटीटीएफ वल्र्ड टूर क्वालीफायर में भारत की आगुआई करते नजर आएंगे। दो बार ओलम्पिक में हिस्सा ले चुके सौम्यजीत की नजरें अगले दौर में जगह बनाने पर होंगी। यह टूर्नामेंट राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में खेला जाएगा।indian-table-tennis-commonwealth-games-300x225

सौम्यजीत के अलावा 16 अन्य भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में मुख्य दौर में जगह बनाने की जद्दोजहद करते नजर आएंगे। सौम्यजीत क्वालीफायर में अपने अभियान की शुरुआत हमवतन जीत चंद्रा के खिलाफ करेंगे। उसके बाद वह अली अल्खादवारी के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलेंगे।

पुरुष और महिला वर्ग में 36-36 खिलाड़ी मुख्य दौर में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इन खिलाड़ियों को 10 समूह में बांटा गया है। प्रत्येक समूह का विजेता आगले दौर में प्रवेश करेगा।

वहीं समूह में दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए एक और मैच खेलना होगा। इसके बाद 16 खिलाड़ी मुख्य दौर के लिए क्वालीफाई करेंगे। वहीं दोनों वर्गो में 16-16 खिलाड़ियों को सीधे मुख्य दौर में प्रवेश दिया गया है।

टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता विश्व के 74वें नंबर के पुर्तगाल के जोओ र्गाल्डो को मिली है। भारत के अर्जन घोष और मानव विकास इस पुर्तगाली खिलाड़ी को चुनौती देते नजर आएंगे।

 

अन्य भारतीय खिलाड़ी सुनील शेट्टी को समूह चार से नॉकआउट में पहुंचने के लिए हमवतन रोहित भांजा और चेक गणराज्य के लूबोमिर जनसेरिक की चुनौती से पार पाना होगा। अनिर्बान घोष को मुख्य दौर में जगह बनाने के लिए हांगकांग के तिंयल जियांग की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

इसके बाद दूसरे मैच में उन्हें साउदी अरब के अब्दुलअजीज अल का सामना करना होगा। हमीर देसाई को हमवतन बर्डी बोरो, चीनी ताइपे के ताकुतो इयूमो के साथ ग्रुप सात में रखा गया है।

वहीं एक सात बार के राष्ट्रीय चैंपियन भारत के शरत कमल को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश दिया गया है। वहीं महिला वर्ग में हाल ही में राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीतने वाली दिल्ली की मनिका बत्रा को मुख्य दौर में सीधे प्रवेश दिया गया है।

इनके हालिया फॉर्म को देखकर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीज लाजमी है। भारतीय चुनौती का दारोमदार इन्हीं दोनों के कंधों पर होगा। इनके अलावा मौमा दास और अंकिता दास को भी मुख्य दौर में सीधे जगह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *