यूपी में हर महीने 250 बसों को बेड़े से अलग कर नई बसें लगाने की योजना है। इसके तहत मार्च 2024 तक नई बसों को बेड़े में शमिल किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मार्च 2024 तक 2494 नई बसों को बेड़े में शामिल करेगा। इस अवधि में 2817 बसों को नीलाम करने की योजना प्रस्तावित है। सितंबर 2022 से अभी तक 1500 बसें नीलामी के लिए बेड़े से अलग की जा चुकी हैं।
परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के मुताबिक प्रतिमाह 250 बसों को बेड़े से अलग कर नई बसें लगाने की योजना है। मार्च 2024 तक 3000 बसों को नीलाम करने की योजना प्रस्तावित है
अगले वर्ष 2000 नई बसें भी खरीदी जाएंगी। मंत्री के मुताबिक बस यात्रा को पूरी तरह से चाक चौबंद किया जाएगा। साथ ही यात्रियों का सफर सुगम और सुविधाजनक हो इस पर विभाग काम कर रहा है।