Thursday , June 1 2023
Home / प्रादेशिक / बिहार / जन्म के बाद पालथी लगा बैठ गया बच्चा, भगवान का अवतार मान होने लगी पूजा

जन्म के बाद पालथी लगा बैठ गया बच्चा, भगवान का अवतार मान होने लगी पूजा

11_12_2016-newborn_111216_01-1बिहार के लखीसराय में एक विचित्र बच्चे का जन्म हुआ, जो जन्म के बाद पालथी मारकर बैठ गई। लोग उसे भगवान शंकर का अवतार मानकर पूजा करने लगे। बाद में उसकी मौत हो गई।

लखीसराय [जेएनएन]। बिहार के लखीसराय मेें एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया। उसके सिर के ऊपर विचित्र तरीके से घूमे हुए काले बाल थे। गाल फूला तो मुंह चपटा था। इतना ही नहीं, जन्म के बाद वह पालथी मारकर बैठ गई। लोगों ने उसे भगवान शंकर का अवतार मान लिया। फिर तो उसकी पूजा भी शुरू हो गई। हालांकि, बच्चे ने जन्म के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

घटना बिहार के लखीसराय स्थित हलसी प्रखंड के सहपुर मुसहरी टोला की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में प्रसव पीड़ा की शिकायत पर वहां की एक महिला को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में भर्ती कराया। वहां सामान्य प्रसव नही होने की स्थिति में महिला को दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। इसपर परिजन महिला को लेकर घर आ गए।

बीती रात महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी होते ही उसे देखने के लिए पड़ोसियों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उसका मुंह देखकर लोग उसे शंकर भगवान का रूप मानकर पूजा करने लगे। जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई, लेकिन पूजा जारी रही। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार महिला ने अपरिपक्व बच्चे को जन्म दिया था। इसका मूल कारण कुपोषण हो सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *