Thursday , June 1 2023
Home / पूर्वांचल / गोरखपुर / सड़क दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा घायल, दिल्ली रवाना

सड़क दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा घायल, दिल्ली रवाना

LNTNEWS
दुर्घटना में मनोज सिन्हा का हाथ फैक्चर हुआ

गोरखपुर (एलएनटी)। गोरखपुर में कल सड़क दुर्घटना में घायल हुए रेल राज्यमंत्री तथा तथा संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा का आज कुशीनगर का कार्यक्रम रद कर दिया गया है। उनको अब दिल्ली रवाना कर दिया गया है। जहां पर एम्स में उनके हाथ का ऑपरेशन होना है। उनके हाथ में फ्रैक्चर है।एम्स में उनके दाएं हाथ का आपरेशन किया जाएगा। सिन्हा इस समय गोरखपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेल राज्यमंत्री की हालत में सुधार है, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाया जा रहा है। वहां उनके दाएं हाथ का आपरेशन किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि कुशीनगर में आज एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक दिन पूर्व ही कल गोरखपुर आ रहे रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का वाहन राजघाट पर अचानक रास्ते में आए एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में काफी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में वाहन जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं सिन्हा के बाएं हाथ में चोट लग गई। उन्हें आनन-फानन बेतियाहाता स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे एवं अन्य जांच में बाएं हाथ में फ्रेक्चर होने की पुष्टि हुई।
हाथ पर प्लास्टर लगाने के लिए बाद उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स ले जाने की निर्णय लिया गया। इसके पूर्व मनोज सिन्हा का हाल जानने के लिए सुबह से ही रेलवे अस्पताल में अधिकाारियों एवं नेताओं का आना-जाना लगा है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र, गोरखपुर मंडल के आयुक्त अनिल कुमार, डीआइजी शिवसागर सिंह सहित अनेक अधिकारी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *