Thursday , June 8 2023
Home / Main slide / विकास में लैपटॉप की बड़ी जरूरत

विकास में लैपटॉप की बड़ी जरूरत

नगर के आईटीआई मैदान में जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को लैपटॉप  वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 4491 बच्चों को लैपटॉप दिया जाना था लेकिन समय ज्यादा होने के कारण मात्र 481 बच्चों को ही लैपटॉप प्रदान किया जा सका।quint-hindi%2f2016-07%2fb60b2c60-b95c-42b7-ba34-df6c05d6f1b2%2fthequint-feeeboo
   
  समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि रक्षा बंधन त्यौहार के पहले मेधावी छात्राओं को 30000 रुपये की धनराशि कन्या विद्या धन के रूप में दी गई। आज के वर्तमान परिवेश में विकास के रास्ते बदल रहे हैं। विकास में लैपटॉप की बड़ी आवश्यकता है। देश के किसी भी राज्य में यह योजना नहीं है।
उन्होंने छात्र/छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के अलावा विकास का कोई रास्ता नहीं है। विकास करने के लिए जी जान लगाकर पढ़ाई का कार्य करें। वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा और यशस्वी मुख्यमंत्री ने प्रदेश को आदर्श प्रदेश बनाने का काम किया है। समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन देने के साथ-साथ लैपटॉप और कन्या विद्याधन देने का कार्य किया है। उनकी दुनिया में एक पहचान है।

  यह जनपद राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता जी का संसदीय क्षेत्र है।  इस मौके पर गन्ना शोध संस्थान के  उपाध्यक्ष राम कृष्ण यादव, अनुसूचित जाति/ जन जाति आयोग के अध्यक्ष राम दुलार राज भर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, श्याम बहादुर यादव, अभय नरायण पटेल, बृजलाल सोनकर, सीडीओ महेंद्र वर्मा, एडीएम प्रशासन पीपी सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *