Saturday , June 10 2023
Home / Breaking News / विश्व कप का सफल आयोजन उत्तर प्रदेश के लिए उपलब्धि : मुख्यमंत्री

विश्व कप का सफल आयोजन उत्तर प्रदेश के लिए उपलब्धि : मुख्यमंत्री

haki
अखिलेश यादव ने जूनियर विश्वकप हाकी में जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी

लखनऊ (LNT)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जूनियर विश्वकप हाकी में जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व कप का सफल आयोजन यूपी के लिए उपलब्धि है। इस तरह के आयोजन से दुनियाभर में प्रदेश की साख बनी है। सरकार ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हर तरफ का सहयोग दिया। सरकार ने खेलों के लिए विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। हॉकी के अलावा क्रिकेट का भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तैयार है। खेलों के लिए तमाम काम किए गए हैं। हमारी सरकार खेलों के काफी काम कर रही है। सीएम ने सफल आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के अलावा खेल विभाग को बधायी दी।