Thursday , June 1 2023
Home / पूर्वांचल / मिस्र के इस व्यक्ति की दाढ़ी है या ‘मधुमक्खियों का छत्ता’

मिस्र के इस व्यक्ति की दाढ़ी है या ‘मधुमक्खियों का छत्ता’

beard-of-bees_06_12_2016काहिरा। मिस्र के रहने वाले मोहम्मद हैगरास की दाढ़ी देखकर आप चकित रह जाएंगे। दर्जनों की तादात में मधुमक्खियां उनके चेहरे पर ऐसे जमा होती हैं, मानों वह उनकी दाढ़ी का ही हिस्सा हों। मधुमक्खियों को आकर्षित करने के लिए वह एक बॉक्स अपनी ठोड़ी पास रखते हैं, जिसमें रानी मक्खी के हार्मोन होते हैं।

31 वर्षीय मोहम्मद पहले पेशे से इंजीनियर थे, लेकिन अब वह मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में उतर आए हैं। वह बताते हैं कि एक बी कीपिंग इवेंट में उन्होंने कनाडाई मॉडल को देखा था, जो ‘बिकनी ऑफ बीज’ पहने थी। मोहम्मद कहते हैं कि मिस्र के लोगों को मधुमक्खियों की उपयोगिता के बारे में शिक्षित करने की कोशिश में वह यह काम कर रहे हैं।

उनका मकसद यह दिखाना है कि मधुमक्खियां आक्रामक नहीं होती हैं। उन्होंने बताया कि नील डेल्टा प्रॉविन्स की राजधानी शिबिन एल कॉम में अपना फार्म बनाया है। वह बताते हैं कि मधुमक्खी मददगार होती हैं और वे ऐसी चीजों का उत्पादन करती हैं, जो मानव और कृषि उत्पादन में मददगार होता है। रानी मधुमक्खियों के मर जाने के बाद मोहम्मद उनका हार्मोन निकालते हैं और अपने शो के प्रदर्शन करने के लिए एक ही छत्ते से मधुमक्खियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्हें इस्तेमाल करते हैं। वह अपने जैसी विचारधारा वाले लोगों के सामने प्रदर्शनियों और प्रतियोगिताओं में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश में “मधुमक्खियों की दाढ़ी” का उपयोग करते हैं।

वर्तमान में चीनी का एक मधुमक्खी पालक के नाम रिकॉर्ड दर्ज है, जिसने साल 2015 में 10 लाख से अधिक मधुमक्खियों से अपने पूरे शरीर के ढंक लिया था, जिनका कुल वजन 110 किलोग्राम था। शहद और पराग के अलावा, मधुमक्खियों भी औषधीय उपयोग भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *