Skip to content
May 31, 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Loknirman Times

National Hindi Newspaper

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Health Nail Care Newsbeat Science Sport Stories USA World

Categories

  • CRIME
  • DELHI NCR
  • DEVOTION
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • LIFESTYLE
  • MADHYA PRADESH
  • NATIONAL
  • OTHER STATES
  • POLITICS
  • SPORTS
  • STATE NEWS
  • Uncategorized
  • UTTAR PRADESH
  • UTTARAKHAND
  • Home
  • STATE NEWS
    • UTTAR PRADESH
    • UTTARAKHAND
    • MADHYA PRADESH
    • DELHI NCR
    • OTHER STATES
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • POLITICS
  • CRIME
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • ENTERTAINMENT
  • DEVOTION
  • Home
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में एक बार फिर आमने-सामने होंगे पुराने चेहरे, रांची, गढ़वा सहित 24 सीटों पर हो सकता है कड़ा मुकाबला
  • Uncategorized

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में एक बार फिर आमने-सामने होंगे पुराने चेहरे, रांची, गढ़वा सहित 24 सीटों पर हो सकता है कड़ा मुकाबला

LokNirman Times October 24, 2024 1 min read

Jharkhand Assembly Election : झारखंड विधासभा चुनाव में 24 सीटें ऐसी है जहां एक बार फिर से 2019 के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे. रांची सीट से झामुमो की महुआ माजी और बीजेपी के सीपी सिंह एक बार फिर से चुनावी मैदान में दमखम दिखाएंगे.

Jharkhand Assembly Election, सतीश कुमार(रांची) : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ गयी है. एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों की ओर से अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है. राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशी एक बार फिर नामांकन करने में जुट गये हैं. अब तक राजनीतिक दलों की ओर से घोषित प्रत्याशियों में लगभग दो दर्जन सीटों पर पिछले चुनाव (2019) में टकराने वाले फिर आमने-सामने होंगे. कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदल गये हैं, लेकिन उनके सामने पुराने चेहरे ही सामने होंगे.

कई दलबदलू पार्टी बदल कर हैं मैदान में

मांडू विधानसभा सीट से इस बार जेपी भाई पटेल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट से लड़ कर जीता था. बड़कागांव से इस बार रोशनलाल चौधरी भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में उतरे हैं. पिछली बार वह आजसू के टिकट से चुनाव लड़े थे, लेकिन जीत नहीं पाये थे.

रांची जिले की सीटों पर पार्टियों ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव

रांची जिले में पड़ने वाले तीन विधानसभा सीट हटिया, रांची और खिजरी में फिर से पुराने चेहरे मतदाताओं के सामने नजर आयेंगे. रामगढ़ विधानसभा सीट से उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाली सुनीता चौधरी को आजसू ने मैदान में उतारा है. वहीं इस सीट से पिछला चुनाव जीतने वाली ममता देवी एक बार फिर से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं. रांची से एक बार फिर भाजपा के सीपी सिंह व झामुमो की महुआ माजी, हटिया से नवीन जायसवाल व कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव और खिजरी से कांग्रेस के राजेश कच्छप व भाजपा के रामकुमार पाहन चुनाव मैदान में हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में भी इनके बीच ही मुकाबला हुआ था.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

जमुआ व बरकट्ठा में दल-बदल कर फिर पुराने चेहरे

जमुआ विधानसभा चुनाव में फिर से केदार हाजरा व मंजू कुमारी आमने-सामने हैं. हालांकि पिछला चुनाव भाजपा से जीतने वाले केदार हाजरा झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं उनको टक्कर देने वाली कांग्रेस की मंजू कुमारी इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में उतरी हैं. बरकट्ठा विधानसभा में भी प्रत्याशी दल बदल कर चुनाव मैदान में हैं. 2019 में निर्दलीय चुनाव जीतने वाले अमित कुमार यादव इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में हैं. वहीं पिछला चुनाव भाजपा से लड़ने वाले जानकी यादव इस बार झामुमो के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं.

वर्तमान में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी

विधानसभा सीटइन दोनों के बीच है मुकाबला
रांचीसीपी सिंह (भाजपा) बनाम महुआ माजी (झामुमो)
हटियानवीन जायसवाल(भाजपा) बनाम अजयनाथ शाहदेव (कांग्रेस)
खिजरीराजेश कच्छप (कांग्रेस) बनाम रामकुमार पाहन (भाजपा)
जरमुंडीबादल पत्रलेख (कांग्रेस) बनाम देवेंद्र कुंवर (भाजपा)
देवघरनारायण दास(भाजपा) बनाम सुरेश पासवान (राजद)
गोड्डाअमित मंडल (भाजपा) बनाम संजय प्रसाद यादव (राजद)
महगामादीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस) बनाम अशोक कुमार भगत (भाजपा)
मांडूजेपी पटेल (कांग्रेस) बनाम निर्मल महतो (आजसू)
बड़कागांवअंबा प्रसाद (कांग्रेस) बनाम रोशनलाल चौधरी (भाजपा)
रामगढ़सुनीता चौधरी (आजसू) बनाम ममता देवी (कांग्रेस)
बरकट्ठाअमित कुमार यादव (भाजपा) बनाम जानकी यादव (झामुमो)
जमुआकेदार हाजरा (झामुमो) बनाम डॉ मंजू कुमारी (भाजपा)
गिरिडीहसुदीव्य कुमार सोनू (झामुमो) बनाम निर्भय शाहबादी (भाजपा)
चंदनकियारीअमर बाउरी (भाजपा) बनाम उमाकांत रजक (झामुमो)
निरसाअर्पणासेन गुप्ता (भाजपा) बनाम अरूप चटर्जी (माले)
झरियापूर्णिमा नीरज सिंह (कांग्रेस) बनाम रागिनी सिंह (भाजपा)
ईचागढ़सविता महतो (झामुमो) बनाम हरेलाल महतो (आजसू)
सिमडेगाभूषण बाड़ा (कांग्रेस) बनाम श्रद्धानंद बेसरा (भाजपा)
कोलेबिरानमन विक्सल कोंगाड़ी (कांग्रेस) बनाम सुजान जोजो (भाजपा)
लोहरदगारामेश्वर उरांव (कांग्रेस) बनाम नीरू शांति भगत (आजसू)
लातेहारबैजनाथ राम (झामुमो) बनाम प्रकाश राम (भाजपा)
विश्रामपुररामचंद्र चंद्रवंशी (भाजपा) बनाम नरेश प्रसाद सिंह( राजद)
गढ़वामिथिलेश ठाकुर (झामुमो) बनाम सत्येंद्रनाथ तिवारी (भाजपा)
भवनाथपुरभानु प्रताप शाही (भाजपा) बनाम अनंत प्रताप देव (झामुमो)

Continue Reading

Previous: Happy Ahoi Ashtami 2024 Wishes: जिसमें पुत्रों के लिए, होते हैं उपवास … अहोई अष्टमी की यहां से भेजें शुभकामनाएं
Next: सिर्फ 6 दिनों में 10,000 तक महंगी हुई चांदी, 2,850 रुपये बढ़ा सोने का भाव, जानें असली रेट

Related Stories

“अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे”: भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की
1 min read
  • Uncategorized

“अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे”: भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की

April 24, 2025
कुशीनगर की धरती पर फिर गूंजा सफलता का डंका — संजीव गुप्ता और संदीप गुप्ता ने UPSC में लहराया परचम!
1 min read
  • Uncategorized

कुशीनगर की धरती पर फिर गूंजा सफलता का डंका — संजीव गुप्ता और संदीप गुप्ता ने UPSC में लहराया परचम!

April 23, 2025
UPSC परीक्षा में वैश्य समाज के दो होनहारों की ऐतिहासिक सफलता, समाज को किया गौरवान्वित
1 min read
  • Uncategorized

UPSC परीक्षा में वैश्य समाज के दो होनहारों की ऐतिहासिक सफलता, समाज को किया गौरवान्वित

April 22, 2025

Latest News

  • “अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे”: भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की
  • कुशीनगर की धरती पर फिर गूंजा सफलता का डंका — संजीव गुप्ता और संदीप गुप्ता ने UPSC में लहराया परचम!
  • UPSC परीक्षा में वैश्य समाज के दो होनहारों की ऐतिहासिक सफलता, समाज को किया गौरवान्वित
  • संत गणी नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बनाया मद्धेशिया वैवाहिक ग्रुप, दो दिन में जुड़े सैकड़ों परिवार
  • सेवा सुरक्षा की बहाली को लेकर शिक्षकों का इको गार्डन में जोरदार प्रदर्शन

News Calender

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

About Author

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

Trending News

“अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे”: भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की 1

“अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे”: भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की

April 24, 2025
कुशीनगर की धरती पर फिर गूंजा सफलता का डंका — संजीव गुप्ता और संदीप गुप्ता ने UPSC में लहराया परचम! 2

कुशीनगर की धरती पर फिर गूंजा सफलता का डंका — संजीव गुप्ता और संदीप गुप्ता ने UPSC में लहराया परचम!

April 23, 2025
UPSC परीक्षा में वैश्य समाज के दो होनहारों की ऐतिहासिक सफलता, समाज को किया गौरवान्वित 3

UPSC परीक्षा में वैश्य समाज के दो होनहारों की ऐतिहासिक सफलता, समाज को किया गौरवान्वित

April 22, 2025
संत गणी नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बनाया मद्धेशिया वैवाहिक ग्रुप, दो दिन में जुड़े सैकड़ों परिवार 4

संत गणी नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बनाया मद्धेशिया वैवाहिक ग्रुप, दो दिन में जुड़े सैकड़ों परिवार

April 21, 2025
सेवा सुरक्षा की बहाली को लेकर शिक्षकों का इको गार्डन में जोरदार प्रदर्शन 5

सेवा सुरक्षा की बहाली को लेकर शिक्षकों का इको गार्डन में जोरदार प्रदर्शन

April 21, 2025
कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, छह की दर्दनाक मौत, दो गंभी 6

कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, छह की दर्दनाक मौत, दो गंभी

April 21, 2025
सेलिब्रिटी गार्डन में क्लब “रुद्राक्ष” का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन 7

सेलिब्रिटी गार्डन में क्लब “रुद्राक्ष” का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

April 20, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

“अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे”: भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की
1 min read
  • Uncategorized

“अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे”: भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की

April 24, 2025
कुशीनगर की धरती पर फिर गूंजा सफलता का डंका — संजीव गुप्ता और संदीप गुप्ता ने UPSC में लहराया परचम!
1 min read
  • Uncategorized

कुशीनगर की धरती पर फिर गूंजा सफलता का डंका — संजीव गुप्ता और संदीप गुप्ता ने UPSC में लहराया परचम!

April 23, 2025
UPSC परीक्षा में वैश्य समाज के दो होनहारों की ऐतिहासिक सफलता, समाज को किया गौरवान्वित
1 min read
  • Uncategorized

UPSC परीक्षा में वैश्य समाज के दो होनहारों की ऐतिहासिक सफलता, समाज को किया गौरवान्वित

April 22, 2025
संत गणी नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बनाया मद्धेशिया वैवाहिक ग्रुप, दो दिन में जुड़े सैकड़ों परिवार
1 min read
  • Uncategorized

संत गणी नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बनाया मद्धेशिया वैवाहिक ग्रुप, दो दिन में जुड़े सैकड़ों परिवार

April 21, 2025

About AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

Recent Posts

  • “अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे”: भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की
  • कुशीनगर की धरती पर फिर गूंजा सफलता का डंका — संजीव गुप्ता और संदीप गुप्ता ने UPSC में लहराया परचम!
  • UPSC परीक्षा में वैश्य समाज के दो होनहारों की ऐतिहासिक सफलता, समाज को किया गौरवान्वित
  • संत गणी नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बनाया मद्धेशिया वैवाहिक ग्रुप, दो दिन में जुड़े सैकड़ों परिवार
  • सेवा सुरक्षा की बहाली को लेकर शिक्षकों का इको गार्डन में जोरदार प्रदर्शन

Tags

Business Health Nail Care Newsbeat Science Sport Stories USA World
  • Home
  • Blog
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.