Tuesday , October 3 2023
Home / पूर्वांचल / बलिया :स्कार्पियो ने ली बाइक सवार दो की जान

बलिया :स्कार्पियो ने ली बाइक सवार दो की जान

15_02_2017-15bal1c-c-2सोनू पाठक, संवाददाता : बलिया-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर शहर की बाहरी सीमा बहादुरपुर मोड़ के पास मंगलवार की रात करीब सवा दस बजे स्कार्पियो ने दो बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। इसमें ईश्वर राय उर्फ गोपाल जी (55) निवासी लीलकर, सिकंदरपुर व अभय सिह  (35) निवासी शेरिया, बांसडीह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इन बाइकों पर सवार राजेश कुमार सिंह  (35) निवासी रामदहिन पुरम व गुड्डू राय (55) निवासी लीलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें गुड्डू राय की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जनता ने नशे में धुत स्कार्पियो चालक मनीष यादव निवासी बादिलपुर, हल्दी को गिरफ्तार कर लिया।

शहर क्षेत्र के भृगु आश्रम में आयोजित एक शादी समारोह में ईश्वर चंद व गुड्डू राय शामिल होने के लिए बाइक से आए हुए थे। यहां से शामिल होकर लीलकर अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इसी बीच बहादुरपुर के पास शहर की तरफ से तेज गति की स्कार्पियो ने इन दोनों के अलावा एक अन्य बाइक पर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों वाहनों को रौंदते हुए स्कार्पियो बगल में एक मकान का गेट तोड़ते हुए जाकर रुकी। इसकी चपेट में आने से ईश्वर राय व अभय सिंह  की मौके पर मौत हो गई। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गाड़ी में फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकाला गया। उसके नशे में होने के कारण जनता ने उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक राम यज्ञ यादव, सीओ सिटी केसी सिंह , सदर कोतवाल अनिल तिवारी व चौकी इंचार्ज बृजेश शुक्ला, मेहरे आलम समेत फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *