Tuesday , October 3 2023
Home / अन्तर्राष्ट्रीय / फ्रांस में टला बड़ा आतंकवादी हमला, मच गया होता कोहराम

फ्रांस में टला बड़ा आतंकवादी हमला, मच गया होता कोहराम

पेरिस। फ्रांस के आंतरिक मंत्री ब्रुनो ली रॉक्स ने कहा कि देश के एक दक्षिणी शहर में चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर एक आसन्न आतंकी हमले को टाल दिया गया।france-terrorist-attack

मोंटपेलियर के बाहरी हिस्से में शुक्रवार तड़के चलाए गए आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान 16 वर्षीय महिला और तीन पुरुषों को बम बनाने की सामग्री के साथ हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने कहा कि उसने 70 ग्राम एसीटोन परॉक्साइड और अन्य रासायनिक मिश्रण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल कर देसी बम मनाए जा सकते हैं। यह बरामदगी हिरासत में लिए गए एक 21 वर्षीय व्यक्ति से संबंधित संपत्ति से हुई है।

 

पुलिस ने कहा कि उसकी 16 वर्षीय महिला मित्र ने पूर्व में सीरिया जाने की इच्छा प्रकट की थी।

फ्रेंच मीडिया में प्रकाशित रपट में कहा गया है कि उस महिला ने खुद को यह कहते हुए वीडियो तैयार की है कि वह आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबद्ध है।

हिरासत में लिए गए अन्य संदिग्धों में एक 33 वर्षीय व्यक्ति है, जो अपनी धार्मिक कट्टरता के लिए जाना जाता है और एक 26 वर्षीय व्यक्ति है, जिसकी इस समूह में भूमिका फिलहाल अज्ञात है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *