Friday , December 1 2023
Home / Main slide / हिंदू धर्म छोड़ मुस्लिम बने शख्स की हत्या मामले में संघ नेता अरेस्ट

हिंदू धर्म छोड़ मुस्लिम बने शख्स की हत्या मामले में संघ नेता अरेस्ट

केरल में हिंदू धर्म को छोड़कर मुसलमान बने एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने संघ के एक नेता को गिरफ्तार किया है।

img_20170209110744

जिस नेता पर यह आरोप लगा है उसका नाम मदाठिल नारायण है। 47 साल का नारायण संघ प्रचारक के साथ-साथ केरल में संगठन का सह कार्यवाहक भी है। जिस शख्स की हत्या हुई है उसका नाम फैजल है। उसे 19 नवंबर को मारा गया था। वह खाड़ी देशों में काम किया करता था। वहां से वह वापस अपने घर आया तो उसकी हत्या कर दी गई। पहले वह ऊंची जाति का हिंदू था। लेकिन कुछ महीने पहले ही उसने इस्लाम धर्म कबूल लिया था।
पी फैजल की हत्या के आरोप में पहले भी 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैा वह सब भी बीजेपी और संघ से जुड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक, नारायण ने ही फैजल की हत्या का प्लान बनाया था।
इससे पहले भी लगा है आरोप पुलिस ने बताया कि नारायण इससे पहले भी ऐसे एक मामले में फंस चुका है। 1998 में उस पर एक पुरोहित को मारने का आरोप लगा था। उस पुरोहित ने भी इस्लाम धर्म कबूल किया था। ट्रायल कोर्ट ने नारायण के अलावा पांच और लोगों को मामले से बरी कर दिया था। लेकिन फिर हाईकोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन पिछले साल 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने नारयण समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।
 .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *