Monday , October 2 2023
Home / राष्ट्रीय / पाकिस्तान में हिमस्खलन से 14 की मौत, पांच घर पूरी तरह से दफन

पाकिस्तान में हिमस्खलन से 14 की मौत, पांच घर पूरी तरह से दफन

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हिमस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई। ‘जियो न्यूज’ के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चित्राल जिले के एक गांव से 14 शवों को बरामद कर लिया गया है।pak

हिमस्खल की इस घटना में पांच घर पूरी तरह से दफन हो गए।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं, छह बच्चे और दो पुरुष हैं।

राहत-बचाव सूत्रों ने बताया कि इस बीच 11 लोगों को बचा लिया गया है, घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भारी बर्फबारी से सड़कें जाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *