Monday , October 2 2023
Home / अन्तर्राष्ट्रीय / श्रीलंका में पांच भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

श्रीलंका में पांच भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

कोलंबो| श्रीलंका की नौसेना ने गुरुवार को स्थानीय जल में मछली पकड़ रहे पांच भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। नौसेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उत्तरी नौसेना कमान की एक नौसेना गश्ती ने द्वीप के उत्तर में स्थानीय जल में मछली पकड़ रहे पांच भारतीय मछुआरों को उनके जाल के साथ गिरफ्तार कर लिया।srilanka (1)

नौसेना ने कहा, “मछुआरों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें जाफना मत्स्य निदेशक को सौंप दिया गया है।”

श्रीलंका सरकार ने कहा कि श्रीलंका के जल में भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं के द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ा जाता रहा है। इससे देश के जलीय संसाधन नष्ट हुए हैं और मृत सागर का निर्माण हुआ है।

पिछले महीने कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह और श्रीलंका के मत्स्य पालन मंत्री महिंदा अमरवीरा से मुलाकात के दौरान श्रीलंका ने लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद को खत्म करने का आग्रह किया था।

 दोनों पक्षों के बीच मछुआरों से संबंधित मुद्दों का स्थायी रूप से हल निकालने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

श्रीलंका ने हाल में घोषणा की कि नौसेना और तटीय बलों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने के बाद मछली पकड़ने की घटनाओं में 50 फीसदी कमी दर्ज की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *