Thursday , June 1 2023
Home / Breaking News / Lucknow News : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,2024 में यूपी में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा

Lucknow News : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,2024 में यूपी में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा

लखनऊ

अशोक कुमार  गुप्ता

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस का आचरण रहा है कि पिछड़े वर्ग का वोट लेकर सरकार बनाना और फिर उन्ही का शोषण करना।गरीब और पिछड़े वर्ग के नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है।

Image

आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में 80 सीट भाजपा को मिलेगी। देश मे भाजपा को 400 सीट मिलेगी। कांग्रेस का सफाया होगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे बताएं कि यूपीए सरकार में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा क्यों नहीं दिया।

मोदी के पिछड़े वर्ग के होने के कारण कांग्रेस और गांधी परिवार उनका अपमान करता है। कांग्रेस को शताब्दी वर्ष 2047 तक सरकार नहीं बन सकती। राहुल गांधी तो देश के बाहर भी देश के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टचार की संरक्षक बन गई है। राहुल को देश के पिछड़े वर्ग को जवाब देना चाहिए। देश की जनता मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। माननीय न्यायालय ने सजा सुनाई है उसे स्वीकार करना चाहिए। यदि उसके खिलाफ एक शब्द भी बोलेंगे तो यह न्यायालय का अपमान होगा। यूपी में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। मम्मी, दीदी या भैया कोई भी चुनाव लड़ें कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं देश-प्रदेश के 50 फीसदी से अधिक पिछड़े वर्ग के लोगों का अपमान किया था। इससे लोगों के दिलों में घाव लगा था। न्यायालय के फैसले ने इस घाव पर मरहम लगाने का काम किया है। शुक्रवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में केशव ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों, वंचितों और पिछड़ों को वोट बैंक से अधिक कुछ नहीं समझा। यहां तक कि 60 साल सरकार में रहने के बावजूद ओबीसी आयोग को संवेधानिक दर्जा तक नहीं दिया। इस काम को मोदी सरकार ने अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि 2024 में यूपी में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा। वहीं देश में भी कांग्रेस सबसे छोटे दल के रूप में दिखाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *