Saturday , September 30 2023
Home / Breaking News / युवाओं में सबसे लोकप्रिय हैं अखिलेश

युवाओं में सबसे लोकप्रिय हैं अखिलेश

akhilesh-yadav-1484707740

  • युवाओं में सबसे लोकप्रिय हैं अखिलेश

    सीएम अखिलेश यादव की युवाओं में लोकप्रियता निर्विवाद है. युवा अखिलेश यादव के साथ खुद को जोड़ते हैं और मानते भी हैं कि उन्हें दूसरा चांस मिलना चाहिए. प्रदेश के युवा अखिलेश को अपनी ही तरह पाते हैं. यहां तक कि बीजेपी की तरफ रुझान रखने वाले युवा भी अखिलेश की ज्यादा आलोचना नहीं करते. बीजेपी की तरफ झुकाव रखने वाले मोदी को अखिलेश से ज्यादा पसंद करते हैं. आलोचनाओं से परे और नोटबंदी को फेल मानने वालों के बीच भी मोदी सबसे बड़े लीडर हैं.

    अखिलेश यादव के विकास के बारे में पूछने पर युवा मेट्रो और आगरा-उखनऊ एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हैं. वे कहते है कि हाई वे बेहतरीन है और ये मात्र 22 महीने में बनाया गया है. कुछ ही दिनों पहले लखनऊ-बलिया लिंक की भी शुरुआत हुई जिससे पूर्वी यूपी तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा.

    कॉल्विन तालुकदार कॉलेज लखनऊ में बॉयोलोजी के स्टूडेंट मोहम्मद अस्कानी रज़ा कहते हैं कि विकास का काम करने की वजह से वे अखिलेश को ही वोट करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *